• Mon. Nov 2nd, 2026

सिर्फ Blue Tick नहीं, Twitter इस्तेमाल करने वाले सभी से एलन मस्क लेंगे पैसे

Twitter के नए मालिक एलन मस्क पूरे फॉर्म में हैं। दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी एलन मस्क के आठ डॉलर वाले फैसले का विरोध कर रहे हैं लेकिन एलन मस्क लगातार कह रहे हैं कि चाहे कुछ भी कर लो, आठ डॉलर तो देने ही होंगे। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क सभी Twitter यूजर्स से पैसे वसूलेंगे। न्यूज वेबसाइट Platformer की एक रिपोर्ट में दावा किआ जा रहा है कि एलन मस्क सभी ट्विटर यूजर्स से शुल्क लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ट्विटर के सभी यूजर्स को Twitter ब्लू सर्विस लेनी होगी। इस संबंध में हाल ही में Twitter के कर्मचारियों के साथ एलन मस्क की एक मीटिंग भी हुई है। 

Twitter ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री में मिलेगा ब्लू टिक

Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को ब्लू टिक ऑटोमेटिक मिलेगा, जबकि पहले यह सिर्फ पत्रकार, संस्था, सेलेब्रिटी और पब्लिक फिगर को मिलता था, हालांकि पहले यह फ्री था और अब यह शुल्क आधारित हो गया है। अमेरिकी यूजर्स से ट्विटर ब्लू के लिए मासिक तौर पर 7.99 डॉलर यानी करीब 656 रुपये वसूले जाएंगे। भारत में इसकी क्या कीमत होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

फ्रांस के मंत्री ने पैसे देने से किया इनकार

फ्रांस के मंत्री और प्रवक्ता ओलिवियर वेरन ने भी वेरिफिकेशन फीस देने से इनकार कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओलिवियर वेरन ने कहा है कि वह ब्लू टिक के लिए ट्विटर के मासिक शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे। ओलिवियर वेरन के अनुसार, यदि ट्विटर ब्लू टिक के लिए ऐसी कोई फीस लेना चाहता है तो वह उनका अकाउंट डिसर्टिफाइड कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह पक्का नहीं कह सकते कि मस्क के अधिग्रहण के बाद वह ट्विटर का उपयोग करना जारी रखेंगे या नहीं। वेरन ने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क की महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंतित हैं। 

Share With Your Friends If you Loved it!