• Mon. Nov 2nd, 2026

11 जिलों से पकड़े गए सॉल्वर गैंग के 28 लोग, पहले दिन 6 लाख से ज्यादा ने छोड़ी यूपी पीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) 15 और 16 अक्टूबर को चार शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. शनिवार (15 अक्टूबर 2022) को रेलवे स्टेशनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिली जिसके चलते सोशल मीडिया पर पूरा दिन यूपी पीईटी की चर्चा होती रही है. शाम होते-होते यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सॉल्वर गैंग पर यूपी एसटीएफ की कार्रवाई परीक्षा के दूसरे दिन भी जारी है. 

इन 11 जिलों से पकड़े गए यूपी पीईटी सॉल्वर गैंग के लोग

शनिवार को सॉल्वर गैंग के 23 सदस्य यूपी एसटीएफ टीम के हत्थे चढ़े. इनमें उन्नाव से सॉल्वर गैंग के 3, अमेठी से 2, प्रयागराज 2, कानपुर 2, सीतापुर 1, जौनपुर 2, शामली से सबसे ज्यादा 5, सिद्धार्थ नगर 1, बिजनौर 2, वाराणसी से 2 और मेरठ से 1 सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार किया गया है. दूसरे दिन से 2, प्रयागराज से 2 और जौनपुर से 1 सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार किया गया है.

Share With Your Friends If you Loved it!