• Mon. Nov 2nd, 2026

पीड़ित दशमत रावत को सुदामा कहकर सीएम ने धोए पैर, सीधी पेशाब कांड :शॉल ओढ़ाकर बोले- तुम मेरे दोस्त हो

Shivraj Singh

मध्य प्रदेश में एक बेहद हैरान करने वाला वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दी। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में आरोपी प्रवेश शुक्ला नशे में धुत सीढ़ी पर बैठे एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने लगा। इस शर्मनाक घटना वीडियो भी वायरल हुआ। घटना सीधी जिले के कुबरी गांव के बहरी बाजार का है। प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने 4-5 जुलाई की रात गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मामला सीएम शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचा सीएम ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। आरोपी शख्स पर एनएसए लगा दिया गया है।

गुरुवार को पीड़ित दशमत रावत भोपाल मुख्यमंत्री निवास पहुंचे । यहां सीएम शिवराज ने दशमत के पैर धोकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । सीएम शिवराज ने कहा कि मन दुखी है । मेरे लिए जनता ही भगवान है ।

CM Shivraj Singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से बात की । सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ रहे हैं? छात्रवृत्ति मिलती है? कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है । बेटी लाडली लक्ष्मी है । पत्नी को लाडली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिल रहा है? सीएम ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है । बेटियां आगे बढ़ रही हैं । दशमत ने सीएम को बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है । मुख्यमंत्री ने पीड़ित से कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ । मैं माफी चाहता हूं । मेरे लिए जनता ही भगवान समान है । सीएम ने दशमत को सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्ते हो ।

आरोपी घर चला बुलडोजर

दशमत पर नशे में पेशाब करने के आरोपी भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का घर बुधवार को प्रशासन ने तोड़ दिया था। रात को कांग्रेस नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी का घर पूरी तरह से तोड़ने की मांग कर रहे हैं। आरोपी प्रवेश का घर तोड़ने बुधवार को पहुंची जेसीबी देखकर आरोपी की मां और चाची बेहोश हो गईं। सिहावल एसडीएम आरपी त्रिपाठी ने बताया कि घर का करीब एक तिहाई हिस्सा अवैध है, उसे ढहाया गया है।

आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को बुलडोजर से प्रशासन ने तोड़ दिया । उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई है और उसे जेल भेज दिया गया है ।

Read More: ‘सालार’ के टीजर के साथ हिट का आगाज, नींद उड़ा देगा प्रभास का धांसू अंदाज

Share With Your Friends If you Loved it!