• Mon. Nov 2nd, 2026

ऑस्ट्रिया में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर हमले की साजिश नाकाम

Taylor Swift

ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों पर आरोप है कि वियना में टेलर स्विफ्ट के आगामी संगीत कार्यक्रमों में हमला करने की साजिश रच रहे थे। वियना राज्य के पुलिस निदेशक फ्रांज रूफ ने बताया कि ऑस्ट्रियाई संघीय और राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक 19 वर्षीय युवक है, जिसने कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की थी।

टेलर स्विफ्ट कॉन्सर्ट हमला साजिश नाकाम

पुलिस प्रमुख गेरहार्ड पर्स्टल ने बताया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी बन गए थे और कथित तौर पर हमले को अंजाम देने के बारे में योजना बना रहे थे। टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर हमला करने की योजना को नाकाम करते हुए अधिकारियों ने 19 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसके आवास के बारे में पता चला। आवास की तलाशी के दौरान रासायनिक पदार्थ पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन पदार्थों का इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया गया है।

Also Read: विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का एलान किया

बता दें, ऑस्ट्रिया की कोबरा इकाई, जो एफबीआई की बंधक बचाव टीम के समान है, ने गिरफ्तारी में सहायता की। अधिकारी रुफ ने बताया कि उत्तरी मैसेडोनिया मूल के किशोर को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। उसका साथ ऑस्ट्रिया के 17 वर्षीय युवक ने दिया है। यह दोनों युवक एक छोटे समूह का हिस्सा हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। हालांकि, इनकी गिरफ्तारी से खतरा थोड़ा कम हो गया है।

Also Read :PM Modi Orders IOA on Phogat’s Olympic Disqualification

गौरतलब है, वियना में टेलर स्विफ्ट के तीन कॉन्सर्ट होने थे, जिनमें करीब दो लाख लोग हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि, अब सरकार के आदेश पर इन कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। पुलिस ने संगीत समारोहों पर हमले की साजिश रचने के संदेह में इन लोगों को हिरासत में लिया था।

Also Read: मनु भाकर 2 मेडल जीतकर देश लौटीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “ऑस्ट्रिया में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर हमले की साजिश नाकाम”

Comments are closed.