• Sun. Mar 8th, 2026

    कांग्रेस का आरोप: धनखड़ के इस्तीफे के पीछे छिपा है बड़ा कारण

    Jagdeep Dhankhar

    सोमवार देर शाम भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए उपराष्ट्रपति पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    बैठक से नड्डा और रिजिजू रहे नदारद, धनखड़ ने दो बार की अध्यक्षता

    कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर हिंदी में लिखा कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की अध्यक्षता की। इस बैठक में नेता सदन जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित अधिकांश सदस्य मौजूद थे। थोड़ी चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि अगली बैठक शाम 4:30 बजे होगी। निर्धारित समय पर धनखड़ की अध्यक्षता में सदस्य फिर से बैठक के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन नड्डा और रिजिजू के इंतज़ार के बावजूद वे बैठक में नहीं पहुंचे।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    धनखड़ के इस्तीफे के पीछे छिपे गहरे कारणों का संदेह: कांग्रेस का दावा

    जयराम रमेश ने लिखा कि यह स्पष्ट है कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के बीच कोई गंभीर घटनाक्रम हुआ, जिसके चलते जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने जानबूझकर शाम की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। अब जगदीप धनखड़ ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य कारण बताए हैं, जिसका सम्मान होना चाहिए, लेकिन हकीकत यह है कि इसके पीछे कोई और गंभीर वजह छिपी हो सकती है।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “कांग्रेस का आरोप: धनखड़ के इस्तीफे के पीछे छिपा है बड़ा कारण”

    Comments are closed.