भाजपा ने आज बिहार बंद बुलाया है, जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा करेगी। इस आह्वान में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल रहेंगे, ताकि विपक्ष द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ जनता का गुस्सा और विरोध दर्ज कराया जा सके।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर बिहार बंद, महिला मोर्चा करेगी नेतृत्व
भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयानों के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। इसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता करेंगी। मार्च सुबह 8 बजे इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा तक पहुंचेगा, जहां कांग्रेस समेत विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस बंद में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे।
मनेर-बिहटा में सड़क जाम कर नेताओं का प्रदर्शन, मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध तेज
पटना जिले के मनेर और बिहटा में भाजपा नेताओं ने बिहार बंद के समर्थन में सड़कों पर जाम लगाया। मनेर में पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले नगर का दौरा कर लोगों से दुकानों को बंद करने की अपील की। इसके बाद जुलूस भगत सिंह स्मारक मोड़ पहुंचा, जहां एनएच-30 को जाम कर महागठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली देना देश स्वीकार नहीं करेगा। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

