• Fri. Apr 24th, 2026
    डोनाल्ड

    गाजा संकट पर आज मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में शांति शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 20 से अधिक वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए एयरफोर्स वन से रवाना हो चुके हैं। वे पहले इस्राइल जाएंगे और फिर वहीं से मिस्र पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वे शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने इस यात्रा को बेहद खास बताया और कहा कि इस बार सभी देश खुश हैं, चाहे यहूदी हों या अरब।

    Also Read: यूजीसी ने 37 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी सूची में शामिल

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा— “युद्ध समाप्त हो गया, अब लोग शांति चाहते हैं”

    एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह यात्रा मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने दावा किया कि इस्राइल और हमास के बीच युद्ध अब समाप्त हो चुका है और युद्धविराम कायम रहेगा। ट्रंप ने कहा कि लोग अब सदियों पुरानी इस लड़ाई से थक चुके हैं और इसे खत्म होते देखना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार शांति लंबे समय तक बनी रहेगी।

    ट्रंप ने खुद को फिर से शांति स्थापित करने वाला बताया और कहा कि यह उनकी आठवीं जंग है जिसे उन्होंने सुलझाया है। उन्होंने जोड़ा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष पर भी वे लौटने के बाद ध्यान देंगे। ट्रंप ने कहा कि वे युद्धों को खत्म करने में माहिर हैं और इस बार भी यही करने जा रहे हैं।

    Also Read: Rishi Sunak ने Microsoft और Anthropic के साथ बनाई नई साझेदारी नई भूमिका में नजर आएंगे

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर फिर लिया श्रेय

    ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का श्रेय एक बार फिर खुद को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आर्थिक दबाव और टैरिफ के जरिये दोनों देशों के बीच तनाव खत्म कराया। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर युद्ध नहीं रुका, तो वे 100 से 200 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे, जिसके बाद 24 घंटे में हालात सामान्य हो गए।

    ट्रंप इस्राइल में सात घंटे से कम और मिस्र में लगभग तीन घंटे रुकेंगे, फिर वॉशिंगटन लौट जाएंगे। उम्मीद है कि शर्म अल-शेख में शांति समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। इस बीच, खबर है कि हमास सोमवार सुबह 20 बंधकों को रिहा करेगा। 2023 के हमले में 1200 लोग मारे गए थे और 251 बंधक बनाए गए थे, जिनमें से अब भी 50 से ज्यादा गाजा में हैं।

    Also Read: Rishi Sunak ने Microsoft और Anthropic के साथ बनाई नई साझेदारी नई भूमिका में नजर आएंगे

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “डोनाल्ड ट्रंप ने फिर जताया दावा कहा, भारत-पाकिस्तान के बीच आठवीं जंग मैंने रोकी”

    Comments are closed.