भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में फिर से सरकार बनाने का भरोसा भी जताया है।
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ने जहां पश्चिमी यूपी से अपने अभियान की शुरुआत की है, वहीं बीजेपी ने भी अपनी तैयारियों को सार्वजनिक कर दिया है। पार्टी ने यह तय कर लिया है कि चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
एक इंटरव्यू में नितिन नवीन ने साफ शब्दों में कहा कि योगी आदित्यनाथ वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है, इसलिए वही पार्टी का चेहरा रहेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बीजेपी पूरी तरह योगी के नाम पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी।
Also Read: मिलिट्री स्लीप मेथड’: 2 मिनट में नींद का दावा, कितना असरदार?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को बनाया चेहरा
नवीन ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की छवि पहले अपराध और अव्यवस्था से जुड़ी थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था और विकास के लिए जानी जाती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है, जिससे प्रदेश की पहचान बदली है।
इसके अलावा उन्होंने भरोसा जताया कि सुशासन, विकास और कानून-व्यवस्था के आधार पर बीजेपी एक बार फिर जनता का समर्थन हासिल करेगी। योगी सरकार के कामकाज को उन्होंने तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए पर्याप्त बताया।
Also Read: ईरान को 3 दिन की मोहलत व्हाइट हाउस बोला- ट्रंप तय करेंगे जंग

