दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने उड़ान संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इस गड़बड़ी की वजह से 100 से अधिक उड़ानों के प्रस्थान में देरी हो गई, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। आईजीआई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां रोजाना लगभग 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं, इसलिए तकनीकी समस्या ने संचालन पर व्यापक असर डाला। स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों की सेवाएं इस व्यवधान से प्रभावित हुईं।
Also Read : गुरु नानक प्रकाशोत्सव: पाकिस्तान में भारतीय सिखों का भव्य स्वागत
दिल्ली: एएमएसएस फेल होने से मैन्युअल प्रक्रिया शुरू
सूत्रों के अनुसार, ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में अचानक खराबी आ गई, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम को आवश्यक जानकारी भेजता है। इस सिस्टम के फेल होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ान योजनाएं मैन्युअली तैयार करनी पड़ीं। मैन्युअल प्रक्रिया में अधिक समय लगने से उड़ानों के प्रस्थान में देरी बढ़ गई। बढ़ते एयर ट्रैफिक के कारण यात्रियों को टर्मिनल पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि एटीसी डेटा को सपोर्ट करने वाले AMSS सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। एएआई ने कहा कि कंट्रोलर्स फिलहाल उड़ान योजनाओं को मैन्युअली प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी बढ़ रही है। तकनीकी टीम सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है ताकि उड़ानों का संचालन सामान्य किया जा सके।
Also Read : यूपी में युवक की हिरासत में हत्या: थर्ड डिग्री टॉर्चर से मौत


[…] Also Read: दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी में तकनी… […]