रामनगर अयोध्या में मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होंगे। विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या सज-धजकर भगवान राम के विवाह उत्सव में व्यस्त है। ध्वजारोहण अभिजित मुहूर्त में संपन्न होगा और यह हिन्दू परंपरा में धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। पीएमओ के अनुसार, राम मंदिर के शिखर पर लगाया जाने वाला भगवा ध्वज त्रिभुजाकार है, जिसकी ऊँचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है। ध्वज पर सूर्य का चित्र भगवान राम की वीरता और तेज का प्रतीक है। इसके अलावा ध्वज में ‘ॐ’ अंकित है और कोविदार वृक्ष की छवि भी है। यह ध्वज पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से बना है और 161 फुट ऊँचे शिखर पर 42 फुट ऊँचे खंभे पर लगाया जाएगा।
Also Read : दिल्ली ब्लास्ट मामला: साबरमती जेल में हिंसा डॉ. अहमद सईद सहित कई घायल
राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर के जरिए साकेत महाविद्यालय जाएंगे। वहां से रोड शो के जरिए राम मंदिर के शंकराचार्य प्रवेश द्वार तक जाएंगे। इस मार्ग पर छात्र पुष्प वर्षा करेंगे। मंदिर में पीएम मोदी सप्त मंदिरों, शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद राम दरबार के गर्भगृह में पूजा अर्चना के बाद रिमोट से भगवा ध्वज फहराएंगे। अयोध्या में सुरक्षा कड़ी की गई है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए सात स्थानों पर मंच बनाए गए हैं। 15 किलोमीटर के दायरे में एटीएस, एसटीएफ, स्वाट कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं। करीब 7,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षा अधिकारी समारोह की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। पूरे शहर और मंदिर परिसर में सजावट, पुष्प वर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।


[…] […]