• Thu. Apr 23rd, 2026

    होर्मुज के ऊपर उड़ता अमेरिकी नेवी ड्रोन अचानक गायब

    अमेरिकी

    अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन MQ-4C Triton स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर अचानक लापता हो गया। इससे पहले ड्रोन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया, जिससे अमेरिकी नेवी में हड़कंप मच गया। यह अब तक का सबसे महंगा नौसैनिक ड्रोन माना जाता है। हाल ही में United States और Iran के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने का रास्ता साफ हुआ। हालांकि, ईरान इसके इस्तेमाल पर टोल लगाने की योजना पर विचार कर रहा है।

    यह ड्रोन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी क्षेत्र की निगरानी कर रहा था और शुरुआती संकेतों के अनुसार वह इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला लौट रहा था। तभी अचानक वह हवा में लापता हो गया। ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के मुताबिक, ड्रोन ने इमरजेंसी कोड 7700 जारी किया और इसके बाद उसने ईरान की दिशा में रुख कर लिया। इस दौरान उसकी ऊंचाई भी कम होती दिखाई दी और कुछ ही देर में वह रडार से गायब हो गया।

    Also read: नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ली, Bihar में नई सरकार के संकेत

    अमेरिकी MQ-4C Triton: सबसे महंगा ड्रोन, लंबी दूरी की निगरानी में सक्षम

    अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन MQ-4C Triton दुनिया के सबसे महंगे सैन्य विमानों में शामिल है, जिसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है। इसे खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ऑपरेशंस के लिए तैनात किया गया है, जहां यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की लगातार निगरानी करता है। यह हाई-एल्टीट्यूड, लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) ड्रोन 50,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भर सकता है। इसकी रेंज लगभग 7,400 नॉटिकल मील है, जिससे यह लंबी अवधि तक रणनीतिक निगरानी में सक्षम बनता है।

    बोत्सवाना ध्वज वाले ‘निडी’ नामक एलएनजी टैंकर ने रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा तय मार्ग से हटकर फारस की खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन शुक्रवार तड़के वह अचानक वापस मुड़ गया। इससे संकेत मिलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बना हुआ है। नौवहन डेटा देने वाली कंपनियों के अनुसार, डेटा और एनालिटिक्स फर्म Kpler ने बताया कि गुरुवार को चार टैंकर और तीन मालवाहक जहाज होर्मुज से गुजरे। इसके साथ ही युद्धविराम के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की संख्या कम से कम 12 तक पहुंच गई है।

    Also Read: ख़्वाजा आसिफ़ के बयान से बढ़ा विवाद, इसराइल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

    Share With Your Friends If you Loved it!