• Fri. Apr 24th, 2026

    श्रेयस अय्यर ने ‘कैच ऑफ द सीजन’ लपका, फैंस ने कहा ‘सुपरमैन’

    श्रेयस अय्यर

    गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच में श्रेयस अय्यर के शानदार प्रयास ने सबका ध्यान खींचा, और श्रेयस अय्यर के ‘कैच’ को ‘कैच ऑफ द सीजन’ कहा जा रहा है।

    हार्दिक पांड्या ने एक जोरदार शॉट खेला, जिसमें गेंद बाउंड्री पार जाती दिख रही थी। तभी अय्यर लॉन्ग-ऑन से तेजी से दौड़ते हुए आए, हवा में छलांग लगाई और रिवर्स मोशन में गेंद को पकड़कर उसे दूसरे फील्डर ज़ेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया।

    हालांकि अय्यर खुद बाउंड्री के पार चले गए, लेकिन उससे पहले गेंद बाउंड्री के अंदर खड़े बार्टलेट के हाथ में पहुंच चुकी थी। स्कोरकार्ड में कैच बार्टलेट के नाम दर्ज हुआ, मगर यह पूरी तरह अय्यर की बेहतरीन कोशिश का नतीजा था।

    इसी बीच, ‘वीके बाइट्स’ नाम के एक एक्स यूज़र ने इस कैच को ‘कैच ऑफ द सीजन’ बताया।

    मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 21 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।

    Also read:https://www.orderofindia.com/latest-news/tcs-hr-nida-khan-whatsapp-chats-secrets-revealed/

    श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग के साथ बल्लेबाज़ी में भी दिखाया दमदार प्रदर्शन

    फील्डिंग के बाद बल्लेबाज़ी में भी श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह की गेंद पर लगाया गया उनका एक छक्का चर्चा में रहा। अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की पारियों से पंजाब किंग्स ने मैच आसानी से जीत लिया।

    पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। क्विंटन डि कॉक ने नाबाद 112 रन बनाए। नमन धीर ने 50 रन की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज़ ज्यादा योगदान नहीं दे सके। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत तेज रही। हालांकि टीम ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने पारी संभाली। दोनों ने आक्रामक बल्लेबाज़ी की।

    Also read:https://centraltimes.in/sports/rcb-deadly-pace-attack-new-avatar-ipl-2026/

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “श्रेयस अय्यर ने ‘कैच ऑफ द सीजन’ लपका, फैंस ने कहा ‘सुपरमैन’”

    Comments are closed.