लखनऊ के सिद्धार्थ करन ने ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.25% अंक हासिल कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने यह साबित किया कि सफलता पाने के लिए दिन-रात सिर्फ पढ़ाई करना जरूरी नहीं होता। पढ़ाई और मनोरंजन के बीच सही संतुलन बनाकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
सिद्धार्थ रोजाना केवल 3 से 4 घंटे ही पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के बीच तनाव कम करने के लिए वह 1 से 2 घंटे नेटफ्लिक्स पर अपनी पसंदीदा वेब सीरीज देखते थे। इसके अलावा, वह क्रिकेट भी खेलते थे और अपने स्कूल CMS अलीगंज की क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन रह चुके हैं।
उनकी सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी दबाव के पढ़ाई की। उन्होंने कभी खुद को पढ़ाई के बोझ तले नहीं दबाया। उनका मानना है कि नियमित और समझदारी से की गई पढ़ाई ही बेहतर परिणाम देती है।
Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय पर उठाए सवाल, जताई कड़ी नाराज़गी
सिर्फ 4 घंटे पढ़ाई, नेटफ्लिक्स और क्रिकेट के साथ सिद्धार्थ ने 12वीं में पाए 99.25%
सिद्धार्थ के दादा और पिता दोनों वकील हैं, लेकिन नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘Suits’ देखने के बाद उनका झुकाव कॉर्पोरेट लॉ की ओर बढ़ गया। अब उनका सपना एक सफल कॉर्पोरेट लॉयर बनने का है। इसी लक्ष्य के लिए उन्होंने 10वीं में साइंस में 98% अंक लाने के बाद भी 11वीं में ह्यूमैनिटीज चुनी।
परीक्षा से एक महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अपनी मानसिक शांति का भी पूरा ध्यान रखा। जब भी तनाव होता, उनके माता-पिता और शिक्षक उनका हौसला बढ़ाते थे। उनके एक दोस्त ने भी 99.75% अंक हासिल किए, और दोनों साथ मिलकर CLAT की तैयारी कर रहे हैं।
Also Read: भारत बना ‘राइस किंग’, चीन को पछाड़ा

