• Fri. Oct 9th, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: BJP को हराने का मंत्र, भाई वीरेंद्र ने विपक्ष से की बड़ी अपील

    वीरेंद्र

    पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भाई वीरेंद्र ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को विपक्षी एकजुटता की परीक्षा बताते हुए सभी दलों से साझा उम्मीदवार उतारने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सत्तारूढ़ सरकार पूरी ताकत और संसाधनों का इस्तेमाल करती है, इसलिए विपक्ष को बिखरने के बजाय एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। भाई वीरेंद्र ने कहा कि Nitin Nabin के राज्यसभा सांसद बनने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह सीट नितिन नवीन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। उन्होंने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल मिलकर एक साझा उम्मीदवार उतारते हैं, तो भाजपा और एनडीए को हराना संभव होगा। भाई वीरेंद्र ने बताया कि वह पहले भी विपक्षी दलों के नेताओं से बैठक कर संयुक्त उम्मीदवार तय करने का आग्रह कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी दल अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं, लेकिन अभी भी समय है और सभी दलों को व्यापक रणनीति बनानी चाहिए।

    Also Read : बगलामुखी मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, दान राशि निजी खाते में जाने के आरोप

    भाई वीरेंद्र ने विपक्ष से संयुक्त उम्मीदवार की अपील की

    उन्होंने दोहराया कि विपक्ष की एकजुटता चुनावी मुकाबले को मजबूत बनाएगी और पूरे देश में यह संदेश जाएगा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष एक मंच पर खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि साझा उम्मीदवार उतरने पर बांकीपुर में भाजपा और एनडीए को कड़ी चुनौती मिलेगी। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और व्यक्ति को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी के चुनाव लड़ने पर आपत्ति नहीं है, बल्कि उनकी प्राथमिकता विपक्ष की सामूहिक रणनीति है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल यदि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाएं, तो चुनावी परिणाम बदल सकते हैं। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज ने प्रशांत किशोर, तेज प्रताप यादव की पार्टी ने वीना मानवी, भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी और राजद ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

    Also Read : महिला आरक्षण पर बदला सपा का रुख, तीन महीने में अखिलेश यादव ने लिया यू-टर्न

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By aman