• Sat. Nov 21st, 2026
दादासाहेब फाल्के

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो गई है। इस साल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों ने पुरस्कार अपने नाम किए हैं। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि कॉमेडियन समय रैना को कॉमेडियन ऑफ द ईयर का खिताब मिला। आयोजकों ने 20 नवंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेताओं की सूची साझा की। इस सूची में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं।

Also Read : बिहार के बक्सर-भागलपुर में दो सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत

‘धुरंधर’ और ‘सैयारा’ ने जीते बड़े पुरस्कार

फिल्म ‘धुरंधर’ ने इस साल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर चुना गया, जबकि अक्षय खन्ना को भी उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। दूसरी ओर, फिल्म ‘सैयारा’ ने सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। अनीत पड्डा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म के निर्माताओं को बेस्ट प्रोड्यूसर का सम्मान दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की सूची में टेलर स्विफ्ट के अलावा हॉलीवुड अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन और निर्देशक जेम्स कैमरून का नाम भी शामिल है। माइकल बी. जॉर्डन को फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। जेम्स कैमरून को ग्लोबल सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, कमल हासन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान मिला। निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन को भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्देशन के लिए पुरस्कार दिया गया।

Also Read : हरियाणा में CGST सुपरिटेंडेंट के घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद, CBI की छापेमारी में खुलासा

टेलर स्विफ्ट से कमल हासन तक, कई दिग्गज सम्मानित

वेब सीरीज और टेलीविजन की दुनिया के कलाकारों ने भी इस साल कई पुरस्कार जीते। आर्यन खान को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए बेस्ट वेब सीरीज डायरेक्टर चुना गया। इस सीरीज ने बेस्ट वेब सीरीज का पुरस्कार भी जीता। ‘पाताल लोक’ के लिए जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर और ‘दिल्ली क्राइम 3’ के लिए शेफाली शाह को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। इसके अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को बेस्ट टेलीविजन शो चुना गया।

संगीत और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े कलाकारों को भी इस समारोह में सम्मान मिला। इलैयाराजा को संगीत जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया, जबकि करण औजला को आर्टिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने क्रिटिक्स की बेस्ट फिल्म का खिताब जीता और ऋषभ शेट्टी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक निजी पुरस्कार समारोह है, जिसका नाम भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है। यह फिल्म, टेलीविजन, संगीत और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित करता है।

Also Read : बिहार के बक्सर-भागलपुर में दो सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत

Share With Your Friends If you Loved it!

By tina

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *