• Fri. Oct 9th, 2026

    राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट का फैसला; जेल की सजा बरकरार

    राजपाल

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में उन पर भारी जुर्माना भी लगाया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने साफ कहा कि अभिनेता को अदालत में दिए गए अपने अंडरटेकिंग का पालन करने के लिए कई अवसर दिए गए थे, लेकिन उन्होंने बार-बार मिले मौकों के बावजूद इसका पालन नहीं किया।

    Also read: भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों पर CM योगी की नजर, 24 घंटे में मुआवजा और राहत पहुंचाने के आदेश

    सातों मामलों में बरकरार रही सजा, कुल तीन महीने की होगी जेल

    दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने राजपाल यादव की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने सातों चेक बाउंस मामलों में उनकी सजा को कायम रखा। हालांकि, अदालत ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने का आदेश दिया है। इसका मतलब है कि राजपाल यादव को हर मामले में तीन महीने की सजा सुनाई गई है, लेकिन उन्हें कुल मिलाकर तीन महीने का ही कारावास भुगतना होगा।

    अदालत ने राजपाल यादव पर आर्थिक दंड भी लगाया है। हाईकोर्ट ने प्रत्येक मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जिसके चलते सातों मामलों में कुल जुर्माने की राशि 7.35 करोड़ रुपये हो गई है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, हर मामले में 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपये शिकायतकर्ता को और 25 हजार रुपये राज्य को भुगतान करने होंगे। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी को समझौते और दिए गए वादों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए थे, लेकिन उन्होंने उनका पालन नहीं किया।

    Also read: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे की चोरी का पैसा शेयर बाजार में लगाया गया, जांच में बड़ा खुलासा

    कोर्ट ने लगाया 7.35 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना

    यह मामला साल 2010 में बनी फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है। फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, अभिनेता का कहना था कि यह रकम निवेश के तौर पर ली गई थी। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण यह रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई और इसके बाद चेक बाउंस के मामले दर्ज किए गए। इसी मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। उस समय कई कलाकारों, जिसमें सोनू सूद भी शामिल थे, ने उनके समर्थन में मदद की थी।

    जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने करियर और आर्थिक स्थिति को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को ‘चलती फिरती चेक बुक’ बताते हुए कहा था कि उनके काम से कई लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। हाल के समय में वह ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। हालांकि, चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद उनकी कानूनी परेशानियां फिर बढ़ गई हैं।

    Also read: दीवारों से निकला सोना, बेड से मिला कैश, RTO सिस्टम पर उठे सवाल

    Share With Your Friends If you Loved it!