• Tue. Oct 13th, 2026

    पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका, हिरासत में लिए गए

    जंतर-मंतर

    नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता बुधवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा दिया और लोहे के गेट तथा बैरिकेड फांदकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में डीनोटिफाई करने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो साझा किया। वीडियो में पार्टी के वॉलंटियर्स लोहे के गेट और पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते दिखाई दिए। जंतर-मंतर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

    Also Read : CJP आंदोलन पर हरीश साल्वे का बड़ा दावा, बोले- भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश

    जंतर-मंतर से हिरासत, प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थल तय

    आशुतोष रांका ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्रदर्शन स्थल पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वे जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं और केवल कोशिश नहीं कर रहे। अभिजीत दीपके ने भी पोस्ट में बताया कि तिरंगा लेकर प्रदर्शनकारी सुबह जंतर-मंतर में दाखिल हुए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सौरव दास ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर फिर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है, लेकिन उनका संदेश युवाओं तक पहुंच चुका है।

    दास ने पोस्ट में लिखा, “हम यह कर सकते हैं। ज्ञानू, अब तुम्हारा खेल खत्म।” सेंट्रल दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर दशकों से देश के प्रमुख विरोध-प्रदर्शन स्थलों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने 12 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर इसे प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिश पर सरकार ने विरोध-प्रदर्शनों के लिए तीन वैकल्पिक स्थान निर्धारित किए। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान शामिल हैं। यह फैसला विपक्षी INDIA गठबंधन और CJP के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करने के बीच आया। दोनों पक्ष स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) विवाद को लेकर विरोध कर रहे हैं।

    Also Read : पाकिस्तान में सेना का ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By aman

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *