• Thu. Nov 5th, 2026

दिल्ली की कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दिए iPhone 16, कहा- ‘हमारा कोई मुकाबला नहीं’

कर्मचारियों

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दिल्ली की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को महंगे स्मार्टफोन देकर सबको चौंका दिया। जहां कई कंपनियां कर्मचारियों को मिठाइयां और छोटे-मोटे उपहार देती हैं, वहीं फाइनांसरसाब ने अपने कर्मचारियों को iPhone 16 गिफ्ट किए। कंपनी ने मंगलवार दोपहर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास तोहफे का वीडियो साझा किया। कंपनी ने वीडियो के साथ दावा किया कि दिवाली गिफ्ट देने के मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं है। कंपनी द्वारा साझा की गई 15 सेकंड की इंस्टाग्राम रील में कर्मचारियों की डेस्क पर आईफोन रखे नजर आए। वीडियो में हर लैपटॉप और डेस्कटॉप के सामने कंपनी ने एक-एक आईफोन सजाकर रखा था। कंपनी ने इन सभी स्मार्टफोन पर आकर्षक रिबन भी लगाए थे।

Also Read : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

दिवाली पर कर्मचारियों को मिले आईफोन, वीडियो वायरल

वीडियो में सफेद, हरे, नीले और काले रंग के आईफोन दिखाई दिए। क्लिप में करीब 12 आईफोन डेस्क पर रखे नजर आए। वीडियो के आखिर में कुछ महिला कर्मचारी अपने नए आईफोन देखकर खुशी जाहिर करती दिखाई दीं। कंपनी की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। कई यूजर्स ने शुरुआत में वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बनाया हुआ बताया। एक यूजर ने कमेंट में वीडियो को एआई का कमाल बताया। कंपनी ने हंसते हुए जवाब दिया, “दोबारा देखो, यह एआई नहीं है।”

इसके बाद पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से बढ़ने लगीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह भी इस कंपनी में नौकरी करना चाहता है। उसने कंपनी से पूछा कि क्या वहां कर्मचारियों के लिए कोई वैकेंसी उपलब्ध है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसी दिवाली गिफ्ट वाली रील्स देखकर इंस्टाग्राम चलाना बंद करना पड़ेगा। वहीं, तीसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि बॉस ने लड़कियों को आईफोन और लड़कों को सोने की गिन्नियां दी होंगी। एक अन्य यूजर ने अपनी नाराजगी मजाकिया अंदाज में जाहिर की। उसने लिखा कि उसकी कंपनी ने तो दिवाली पर सोन पापड़ी का एक डिब्बा तक नहीं दिया। सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार कमेंट्स ने वीडियो की लोकप्रियता और बढ़ा दी।

Also Read : गाजियाबाद में 11 निर्धारित स्थानों पर मिलेंगे ग्रीन पटाखे, 5 से 7 नवंबर तक बिक्री, देखें पूरी लिस्ट

Share With Your Friends If you Loved it!

By aman