• Fri. Mar 6th, 2026

    अमिताभ बच्चन संग काम बना इस एक्टर की सबसे बड़ी भूल, 23 की उम्र में गंवाई 10 फिल्में, 6 साल रहा बेरोजगार

    amitabh-bachchan_

    23 साल के युवा एक्टर पुनीत इस्सर का करियर उस समय अचानक पलट गया, जब वे बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे थे. साल 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पुनीत की जिंदगी पूरी तरह बदल दी. इस एक घटना के चलते उनकी झोली से करीब 10 फिल्में छिन गईं और वे करीब छह साल तक बेरोजगार रहे.

    Also Read: नागपुर की महिला लापता, पाकिस्तान में ऑनलाइन पादरी से मिलने के लिए पार की LoC

    अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है, लेकिन पुनीत इस्सर के लिए यह सपना एक बुरे अनुभव में बदल गया. कुली फिल्म के एक एक्शन सीन में पुनीत को अमिताभ को मुक्का मारना था, लेकिन सीन की टाइमिंग में गड़बड़ी हो गई और मुक्का असल में अमिताभ को लग गया. इस जोरदार चोट के कारण बिग बी एक टेबल से टकरा गए और उन्हें गंभीर आंतरिक चोट आई.

    अमिताभ बच्चन के साथ एक हादसा, एक्टर पुनीत इस्सर को भुगतनी पड़ी छह साल की बेरोजगारी

    इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी और पूरा देश उनकी सलामती की दुआ करने लगा. हालांकि इस पूरे हादसे का सबसे बड़ा नुकसान पुनीत इस्सर को हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें धीरे-धीरे साइडलाइन कर दिया गया और उनका करियर लंबा ब्रेक पर चला गया.

    Also Read: Cannes 2025: स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो इमोशनल हुए टॉम क्रूज, कान समारोह में हुआ ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ का प्रीमियर

    पुनीत ने डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस घटना के बाद उन्हें छह साल तक कोई काम नहीं मिला था. लोग उन्हें 8वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर मानकर डरने लगे और उनके बारे में गलत धारणाएं बनाई गईं. अचानक उनसे 10 फिल्में छीन ली गईं. पुनीत ने कहा, ‘मैं उस समय लीड विलेन के तौर पर साइन किया गया था लेकिन एक सेकंड में सब बदल गया. लोग भूल गए कि मैं एक्टर्स स्टूडियो से गोल्ड मेडलिस्ट और ट्रेन्ड कलाकार था.’ उस वक्त पुनीत की उम्र 23 साल थी.

    पुनीत इस्सर को बाद में छोटे पर्दे पर महाभारत में दुर्योधन के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई. पुनीत ने सलमान खान के साथ ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’ का डायरेक्शन भी किया. हालांकि इस हादसे के बाद पुनीत इस्सर ने अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा कभी काम नहीं किया. पुनीत इस्सर बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं.

    Also Read: भारतीय सेना ने त्राल में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन नादेर शुरू किया

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “अमिताभ बच्चन संग काम बना इस एक्टर की सबसे बड़ी भूल, 23 की उम्र में गंवाई 10 फिल्में, 6 साल रहा बेरोजगार”

    Comments are closed.