करण वाही संग शादी की अटकलों ने पकड़ी रफ्तार
टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वह अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से तलाक के करीब 11 साल बाद दूसरी शादी की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर अपने करीबी दोस्त और अभिनेता करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दोनों की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है और उन्होंने लोकप्रिय शो ‘दिल मिल गए’ में साथ काम किया था।
28 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, करण वाही और जेनिफर विंगेट इस साल शादी करने पर विचार कर रहे हैं। वेब सीरीज ‘रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी’ (2024) में करीब 17 साल बाद दोनों की साथ वापसी के बाद इन अटकलों को और बल मिला। हालांकि, दोनों कलाकार हमेशा यही कहते आए हैं कि वे एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं और उन्होंने कभी अपने रिश्ते को रोमांटिक होने की पुष्टि नहीं की।
Also Read: ईरान युद्ध पर सऊदी-UAE-कतर का इनकार, अमेरिका के साथ खड़ा होगा ये मुस्लिम देश
इन चर्चाओं के बीच करण वाही का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने वायरल खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें ‘फ्री पीआर’ बताते हुए धन्यवाद कहा। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में करण वाही ने यह जरूर कहा था कि वह एक साल के भीतर शादी करने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई।
इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया अफवाहों पर जवाब
जब उनकी शादी को लेकर यह कहा जाने लगा कि वह अपनी दोस्त के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं, तो उन्होंने इन चर्चाओं के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “फ्री की पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।” हालांकि उन्होंने शादी की अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन इस समय पर किया गया यह पोस्ट साफ संकेत देता है कि उनका इशारा उन्हीं खबरों की ओर था।
इसके अलावा उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का एक सीन भी शेयर किया, जिसके साथ लिखा, “कुछ रिश्ते प्यार से बढ़कर होते हैं।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाएं और तेज़ हो गईं।
गौरतलब है कि करण वाही का नाम पहले लंदन में रहने वाली उदिति सिंह के साथ जुड़ा था। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और साल 2020 की शुरुआत में उन्होंने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इस दौरान कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी साझा करता नजर आता था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
Also Read: दौलत बढ़ी, रैंक सुधरी: अडानी ने चीनी अरबपति को पीछे छोड़ा


[…] […]