पिछले साल के सबसे चर्चित सिंगर और एक्टर रहे Diljit Dosanjh एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी हिट गाने या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद के कारण। दिलजीत की आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर फिल्म का विरोध किया जा रहा है।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद नाजुक हैं और ऐसे समय में पाकिस्तान से किसी कलाकार को लेकर फिल्म बनाना बेहद गैरजिम्मेदाराना कदम है। मीका ने पोस्ट में लिखा, “हर उस कंटेंट को रिलीज करने से पहले दो बार सोचना चाहिए जिसमें बॉर्डर पार के कलाकारों को कास्ट किया गया हो, खासकर तब जब हमारे देश की अस्मिता का सवाल हो।”
Diljit Dosanjh पर मीका सिंह का तीखा वार, सफाई के बाद भी नहीं थम रहा बवाल
यही नहीं, मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर सीधा हमला करते हुए उन्हें “नकली कलाकार” तक कह दिया। उन्होंने लिखा कि कुछ कलाकार अपने फायदे के लिए देश की भावनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो कलाकार भारत में शो कर करोड़ों रुपये कमाते हैं, वही लोग यहां के फैन्स को धोखा दे रहे हैं।
Also Read : Paper Rex Triumphs Over Fnatic to Win VALORANT Masters Toronto Title
इस पूरे विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने कुछ दिन पहले बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग साल की शुरुआत में ही पूरी हो चुकी थी, जब भारत-पाक तनाव नहीं था। अब फिल्ममेकर्स विदेशों में फिल्म रिलीज करना चाहते हैं ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
हालांकि, दिलजीत की ये सफाई भी दर्शकों को रास नहीं आ रही और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।


[…] Also Read : ‘कुछ लोगों को बात समझ नहीं आई’ — Dilji… […]