• Fri. Nov 6th, 2026

ओडिशा: स्कूल के क्लासरूम में घुसा 15 फीट का किंग कोबरा, मची अफरा-तफरी

क्लासरूम में घुसा लंबा सांप

ओडिशा के गजपति जिले के रायगड़ा ब्लॉक स्थित SSD हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार शाम एक करीब 15 फीट लंबा खतरनाक किंग कोबरा पकड़ा गया। यह विशाल सांप कई दिनों से स्कूल परिसर में घूमता देखा जा रहा था, लेकिन उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार, जब वह अचानक छठी कक्षा के क्लासरूम में घुस गया, तो स्कूल स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजा बंद कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सके।

Also Read : PM Modi Briefed on Pahalgam Attack by IAF, Navy Chiefs

स्कूल प्रशासन ने तुरंत गंजाम जिले की चिकीटी स्थित स्नेक हेल्पलाइन टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा। इस दौरान पूरे स्कूल में दहशत का माहौल रहा, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

Also Read : बाबिल खान के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बॉलीवुड अभिनेता ने उन्हें शराब से परहेज़ करने की सलाह दी

कोबरा को किया गया रेस्क्यू 

सूचना मिलते ही गंजाम ज़िले से रामचंद्र साहू और जगन्नाथ साहू नाम के दो स्नेक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे। दोनों ने कड़ी मेहनत और सावधानी के साथ करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद इस विशाल सांप को पकड़ा।

जब यह खबर आसपास फैली, तो स्कूल में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग 15 फीट लंबे सांप को देखने के लिए उत्साहित हो गए। सांप जोर-जोर से फुफकार रहा था और लगभग अपनी पूंछ के बल खड़ा हो रहा था, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए।

स्नेक हेल्पलाइन के सदस्यों ने इस ज़हरीले सांप को सुरक्षित पकड़ा और फिर उसे जंगल के एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में वापस लौट सके। इस पूरी घटना के बाद स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे हैं, और स्कूल प्रशासन ने भी स्नेक हेल्पलाइन की तारीफ की है। बता दें कि किंग कोबरा सांप को सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक माना जाता है। ये काफी डरावने भी होते हैं।

Also Read : Goa Temple Stampede: 6 Dead, Several Injured in Tragic Incident

Share With Your Friends If you Loved it!