आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। टीम ने इस जीत के साथ सुपर-8 राउंड में जगह बनाई।176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गया। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। उस्मान खान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन बनाए\
इससे पहले भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार झटके पाकिस्तान के विकेट
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत से ही विकेट गिरने लगे। पहले ओवर की चौथी गेंद पर साहिबज़ादा फ़रहान बिना खाता खोले आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा।
दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो झटके दिए। उन्होंने सईम अयूब और सलमान आगा को आउट किया।पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने बाबर आज़म को बोल्ड किया। बाबर ने पांच रन बनाए।10.4 ओवर में पाकिस्तान ने 73 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। अक्षर पटेल ने उस्मान खान को स्टंप आउट करवाया। उस्मान ने 34 गेंदों पर 44 रन बनाए|
हार के बाद पाकिस्तान के कोच ने ईशान किशन की तारीफ
टी20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने ईशान किशन की पारी को मैच का बड़ा अंतर बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से वापसी करने को कहा।
ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए। उनकी पारी से भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। टीम ने इस जीत के साथ सुपर-8 में जगह बनाई।
मैच के बाद हेसन ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि किशन निडर बल्लेबाज़ हैं। वे मैदान के दोनों ओर रन बनाते हैं। हेसन ने जोड़ा कि पावरप्ले में स्पिन के खिलाफ उन्हें रोकना मुश्किल होता है।
Also read:https://centraltimes.in/international/pakistan-salman-agha-captaincy-criticism-t20-world-cup/


[…] […]