• Fri. Mar 6th, 2026

    मोहम्मद यूनुस ने जाते-जाते भारत पर फिर टिप्पणी की, शपथ से पहले बढ़ी चर्चा

    Yunus

    मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख पद से इस्तीफ़ा दिया और जाते-जाते भारत को असहज करने वाला बयान भी दिया। अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का खुला समुद्र केवल उसकी भौगोलिक सीमा नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ने का द्वार भी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में नेपाल, भूटान और सेवन सिस्टर्स क्षेत्र में बड़ी आर्थिक क्षमता मौजूद है।

    यूनुस ने सेवन सिस्टर्स का ज़िक्र करते समय भारत का नाम नहीं लिया, जिससे विश्लेषकों ने यह संकेत निकाला कि उन्होंने इन राज्यों को अलग पहचान के रूप में प्रस्तुत किया। इससे पहले भी वे इसी तरह इस क्षेत्र का उल्लेख कर चुके हैं।मोहम्मद यूनुस ने कहा था कि सेवन सिस्टर्स का समुद्र से कोई सीधा संबंध नहीं है और बांग्लादेश ही इस क्षेत्र का अभिभावक है।

    मोहम्मद यूनुस ने सेवन सिस्टर्स को लैंडलॉक्ड बताया

    हिमंत बिस्व सरमा ने मोहम्मद यूनुस की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए एक्स पर लिखा कि पूर्वोत्तर भारत के सेवन सिस्टर्स राज्यों को लैंडलॉक्ड बताना और बांग्लादेश को उनकी समुद्री पहुंच का एकमात्र अभिभावक बताना आपत्तिजनक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे भड़काऊ बयान गंभीर रणनीतिक सोच और लंबे समय से चले आ रहे एजेंडे की ओर संकेत करते हैं, इसलिए इन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

    विशेषज्ञ असम सहित इस पूरे क्षेत्र को संवेदनशील मानते हैं, खासकर सिलीगुड़ी कॉरिडोर के कारण, जिसकी चौड़ाई केवल लगभग 22 किलोमीटर है और जो पूर्वोत्तर भारत को शेष देश से ज़मीनी रूप से जोड़ता है। नेपाल और भूटान भी इसी कॉरिडोर के पास सीमा साझा करते हैं, जबकि चीन भी इससे कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    Also read:https://www.orderofindia.com/breaking-news/delhi-ai-impact-summit-2026-bade-ailan/

    मोहम्मद यूनुस ने सेवन सिस्टर्स मुद्दे पर बोला हमला

    मोहम्मद यूनुस के बयान को भारत में पहले भी उकसाने वाला माना गया था। अब उन्होंने सत्ता से विदाई के समय वही टिप्पणी दोहराई। विश्लेषकों का कहना है कि मामला केवल यूनुस तक सीमित नहीं है। जिन छात्र आंदोलनों के समर्थन से वे सत्ता में आए, उन नेताओं ने भी सेवन सिस्टर्स पर विवादित बयान दिए।

    दिसंबर में हसनत अब्दुल्लाह, जो नेशनल सिटिजन पार्टी के सदर्न चीफ़ ऑर्गेनाइज़र हैं, ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश अस्थिर हुआ तो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग-थलग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो ताकतें बांग्लादेश की संप्रभुता, क्षमता, मताधिकार और मानवाधिकार का सम्मान नहीं करेंगी, उन्हें जवाब मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश अस्थिर हुआ तो असर पूरे क्षेत्र में फैलेगा।

    Also read:https://centraltimes.in/national/punjab-flood-youths-reach-pakistan-return/

    Share With Your Friends If you Loved it!