• Thu. May 1st, 2025

    रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरा सोना, आज हुई बड़ी गिरावट – जानें ताजा दाम कितने हजार रुपये सस्ता हुआ

    सोना

    आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार करने के बाद अब तेजी से नीचे आया है। MCX पर सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 99,358 रुपये से गिरकर 95,457 रुपये पर पहुंच गया है, यानी एक ही दिन में 3,901 रुपये सस्ता हो गया। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में अभी और गिरावट संभव है। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने के कारण सोना जल्द ही 91,000 रुपये तक लुढ़क सकता है। ऐसे में यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना समझदारी हो सकता है।

    और गिरावट के संकेत, निवेशकों का रुझान चांदी और क्रिप्टो की ओर

    Also Read : रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!

    केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने इंडिया टीवी को बताया कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। एक महीने में सोना करीब 10 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है। इसकी वजह उन्होंने बताया कि सोने में इस साल रिकॉर्ड तेजी आई है। अब ग्लोबल हालात भी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। निवेशकों का रुझान भी सोने से शिफ्ट हुआ है। बड़े निवेशक सोना से इतर क्रिप्टोकरेंसी और चांदी में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सोने में यहां से अब और तेजी की उम्मीद नहीं है। हां, चांदी लंबी अवधि में एक बेहतर निवेश बन सकता है।

    सोना – चांदी रेश्यो में बदलाव, निवेश के लिहाज से चांदी बना बेहतर विकल्प

    Also Read : गर्मी के मौसम में कोहरा देख दंग रह गए लोग, इन इलाकों में 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिखा

    अगर सोने और चांदी का रेश्यो देखें तो सोना से हमेशा चांदी का भाव डबल होता था। यानी अगर 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार रुपये तो 1 किलो चांदी की कीमत 1 लाख रुपये होगी। हालांकि, इस रेश्यो को सोना ने तोड़ दिया है। सोना करीब 1 लाख रुपये है। इसी आसपास चांदी भी है। ये सोने में बड़ी गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं। इसलिए निवेश के लिए चांदी बेहतर होगा।

    Also Read : PM मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना, कहा- ‘दोनों देशों के संबंध रणनीतिक स्तर पर मजबूत हुए हैं’

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरा सोना, आज हुई बड़ी गिरावट – जानें ताजा दाम कितने हजार रुपये सस्ता हुआ”

    Comments are closed.