• Sat. Mar 7th, 2026

    RBI के फैसले के बाद इन 5 बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें, जानिए किस बैंक से मिलेगा सबसे सस्ता लोन, देखें नए रेट्स

    RBI

    नई दिल्ली से एक राहत भरी खबर आई है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक या बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। इस कदम के बाद इन बैंकों ने अपने होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ब्याज दरें में भी कमी कर दी है। इसका सीधा असर ग्राहकों की ईएमआई पर पड़ेगा, जिससे मासिक किस्तें कम हो जाएंगी और लोगों को वित्तीय रूप से थोड़ी राहत मिलेगी।

    आरबीआई ने 7 जून को रेपो रेट घटाकर 5.5% कर दिया है। फरवरी 2025 से अब तक कुल मिलाकर रेपो रेट में 1% की कटौती की जा चुकी है। इसी के चलते अब बैंक ग्राहकों को पहले से ज्यादा किफायती लोन ऑफर कर रहे हैं, जिससे होम लोन जैसी जरूरतें पूरी करना अब और आसान हो गया है।

    Also Read : विदर्भ प्रो टी20 लीग में NECO मास्टर ब्लास्टर की कप्तानी करेंगे जितेश शर्मा, पहले मैच में भारत रेंजर्स से भिड़ंत

    यहाँ हैं वो 5 बैंक जिन्होंने सस्ती कीं लोन दरें – देखें किसका ऑफर है सबसे फायदेमंद!

    RBI के फैसले के बाद PNB ने अपनी RLLR 8.85% से घटाकर 8.35% कर दी है, जिससे होम लोन अब 7.45% और ऑटो लोन 7.80% की दर पर मिल रहा है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी दरों में इतनी ही कटौती की है। यूको बैंक ने MCLR में 10 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जो 10 जून से लागू होगी, और अब इसकी दरें 8.15% से 9.00% तक होंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने चुनिंदा लोन अवधियों के लिए RLLR में 50 पॉइंट्स की कमी की है, जिससे होम लोन की शुरुआती दर करीब 8% हो गई है। HDFC बैंक ने भी सभी लोन टेन्योर पर 10 पॉइंट्स घटाए हैं, जिनकी दरें अब 8.90% से 9.10% तक हैं।

    Also Read : खुल गई 8 किलोमीटर लंबी स्‍मार्ट टनल! 60 डिग्री तापमान पहुंचते ही होने लगेगी बारिश, हर 150 मीटर पर लगा है फोन

    EMI कैसे होगी कम?

    अगर आपका लोन रेपो रेट से लिंक्ड है यानी RLLR पर आधारित है, तो आपके लिए EMI में सीधा फायदा मिलेगा. बैंक खुद आपकी EMI घटाएंगे या लोन की अवधि यानी टेन्योर घटाएंगे. हालांकि अगर बैंक सिर्फ टेन्योर घटा रहा है और आप EMI कम कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आप बैंक से रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

    Also Read : गोवा में टैक्सी संकट: चालकों का विरोध तेज, सरकार ने सरकारी ऐप से जुड़ने की अपील की

    Share With Your Friends If you Loved it!