महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में कपड़ा व्यापारियों के साथ 2.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है| तीन आरोपियों ने जुलाई-अगस्त के बीच बड़े ऑर्डर देकर माल मंगवाया लेकिन भुगतान किए बिना फरार हो गए. 66 साल के व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी पालघर और गुजरात के सूरत के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
Also Read : गुरु नानक प्रकाशोत्सव: पाकिस्तान में भारतीय सिखों का भव्य स्वागत
ठाणे : कपड़ा कारोबारियों से ठगी
महाराष्ट्र के भिवंडी में कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिन्होंने छह कपड़ा व्यापारियों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये के कपड़े मंगवाए और फिर भुगतान किए बिना फरार हो गए. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक भिवंडी थाने के सीनियर इंस्पेक्टर जनार्दन सोनवणे ने बताया कि इस मामले में एक 66 साल के कपड़ा व्यापारी ने सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अन्य पांच पीड़ित व्यापारी भी सामने आए. पुलिस जांच में पता चला कि तीनों आरोपी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. एक आरोपी महाराष्ट्र के पालघर जिले का निवासी है, जबकि बाकी दो गुजरात के सूरत शहर के बताए जा रहे हैं.
Also Read : दिल्ली की हवा में जहर, स्मॉग से बढ़ी परेशानी
मामले की जांच मे ंजुटी पुलिस
हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने और ठगी की रकम का पता लगाने के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई राज्यों में कपड़ा व्यापारियों को इसी तरह का झांसा दे चुके हैं. यह भी शक है कि उनके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है जो छोटे व्यापारियों को टारगेट करता है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.
Also Read : यूपी में युवक की हिरासत में हत्या: थर्ड डिग्री टॉर्चर से मौत

