• Tue. Nov 3rd, 2026

महाराष्ट्र में खौफनाक घटना, ऑफिस की पार्किंग में महिला BPO कर्मचारी पर हमला

ByAditi Sharma

Jan 8, 2025
female

पुणे में एक बीपीओ कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम को उसके एक पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना येरवडा इलाके में स्थित डब्ल्यूएनएस कंपनी के पार्किंग एरिया में हुई।

उधार विवाद के चलते महिला सहकर्मी की हत्या

पीड़िता की पहचान शुभदा कोडारे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम कृष्णा कनोजा है, जो कंपनी के लेखा अनुभाग में काम करता था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने कहा, ‘‘प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ने शाम करीब छह बजे कंपनी के पार्किंग स्थल में कोडारे की दाहिनी कोहनी पर धारदार हथियार से हमला किया। यह जानकारी मिली है कि ये हमला धन उधार लेने के विवाद का नतीजा था।’’

उन्होंने बताया कि महिला का काफी खून बह रहा था और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कनौजा को हिरासत में लिया गया और शुभदा की बहन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share With Your Friends If you Loved it!
3 thoughts on “महाराष्ट्र में खौफनाक घटना, ऑफिस की पार्किंग में महिला BPO कर्मचारी पर हमला”

Comments are closed.