• Sat. Jul 27th, 2024

    सुबह-सुबह डोली धरती, धर्मशाला में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप

    Earthquake in Dharamshala

    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 22 किमी. पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आज सुबह 5:17 बजे आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप आज ​​सुबह 5:17 बजे आया। हिमालय क्षेत्र में स्थित राज्य हिमाचल प्रदेश को भूकंप के खतरे के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और अक्सर यहां भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते हैं।

    हिमाचल प्रदेश में 16 दिसंबर की रात को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात करीब 10 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र राज्य के जनजातीय जिले किन्नौर में चांगो में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किमी. की गहराई पर था। इससे एक महीने पहले 16 नवंबर को ही हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई थी। इस भूकंप का का केंद्र मंडी जिले से 27 किलोमीटर दूर था।

    Dharamshala

    हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे घातक भूकंप 4 अप्रैल, 1905 को आया था। रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप में 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे। इसने क्षेत्र में सब कुछ नष्ट कर दिया, और भूकंप के कारण 50,000 से अधिक मवेशी भी मारे गए। इसके बाद दूसरा बड़ा भूकंप 1975 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आया।

    Share With Your Friends If you Loved it!