पंजाब बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम अपडेट जारी की गई है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा तिथि नज़दीक आने के साथ ही छात्रों की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
PSEB 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें और एडमिट कार्ड अपडेट
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, PSEB कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में, यानी पेन-पेपर फॉर्मेट में राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। नियमित और प्राइवेट, दोनों श्रेणियों के छात्रों के लिए परीक्षा में शामिल होने के दौरान एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा। PSEB ने कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिए हैं। हालांकि, छात्र सीधे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। नियमित छात्रों को अपना एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार और स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Read: कीमतों में उछाल: सोना चढ़ा ₹3,000, चांदी ₹15,000 महंगी
PSEB 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
प्राइवेट उम्मीदवार और स्कूल प्रबंधन नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseblaclin पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध हॉल टिकट या एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्कूल अथॉरिटी या प्राइवेट कैंडिडेट के लिए निर्धारित विकल्प चुनें। मांगी गई जानकारी जैसे बैच ईयर, रोल नंबर और अभ्यर्थी का नाम दर्ज करें। सभी विवरण भरने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी
PSEB कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड 2026 में छात्रों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज होंगी। बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के अलावा जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम और स्कूल कोड शामिल रहेगा। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और कोड, साथ ही सभी विषयों और उनके कोड की जानकारी भी दर्ज होगी।
यदि एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर या किसी अन्य विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो छात्रों को तुरंत अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है। समय रहते सुधार कराना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।पंजाब बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। 12वीं के छात्रों को भी समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई है।
Also Read: क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो की लाइनों को रंगों से क्यों पहचाना जाता है

