• Sat. Nov 7th, 2026

अक्षय कुमार की वजह से पंकज त्रिपाठी के हाथ लगी थी ‘ओएमजी 2’

OMG 2

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर यूं तो ‘गदर 2’ का जलवा है। मगर, इसी फिल्म के साथ अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ भी रिलीज हुई थी। कलेक्शन के मामले में भले ही यह फिल्म ‘गदर 2’ का मुकाबला नहीं कर रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि उन्हें अक्षय की वजह से इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

OMG 2

Also Read: Allies of BJP Gather at Atal Bihari Vajpayee’s Memorial

सेक्स एजुकेशन पर आधारित

‘ओएमजी 2’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों ने तो इसे अक्षय कुमार नहीं, बल्कि पकंज त्रिपाठी की फिल्म बताया है। बता दें कि फिल्म में पंकज ने कांति शरण मुद्गल का रोल अदा किया है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन जैसे विषय पर प्रकाश डाला गया है।

Also Read: Uttarakhand: The water level of the Ganga River reduced in Rishikesh

अक्षय कुमार ने आगे कहा…

एक्टर ने आगे कहा कि निर्देशक अमित राय उन्हें स्टोरी सुना रहे थे, तब अक्षय कुमार वीडियो कॉल पर थे। इसके बाद एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने डायरेक्टर से इसकी जिम्मेदारी ले ली और अगले कुछ दिनों तक स्टोरी बताना जारी रखा। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 72 करोड़ का कारोबार अब तक कर चुकी है।

OMG 2

Also Read: चंद्रयान-3: चांद की पांचवीं कक्षा में सफलतापूर्वक दाखिल, अब प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल की यात्रा होगी शुरू

Share With Your Friends If you Loved it!