Penny Stock: बड़े ऐलान के बाद Easy Trip Planners के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 20 फीसदी चढ़कर 9.50 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को भी शेयर में तेज उछाल दर्ज किया गया था। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में शेयर करीब 44 फीसदी उछल चुके हैं। फंड जुटाने की योजना के ऐलान के बाद स्टॉक में भारी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का शेयर 21 अगस्त 2025 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
Easy Trip Planners के शेयर करीब छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अपनी ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए एक रणनीतिक फंड जुटाने की योजना का ऐलान किया है। सोमवार को कंपनी ने बताया कि वह 500 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इक्विटी शेयर और अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी का शेयर लगभग 20 फीसदी गिरा है। वहीं, छह महीने में करीब 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में शेयर 36 फीसदी से ज्यादा उछला है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 14.02 रुपये और निचला स्तर 6.11 रुपये रहा है।
Also Read: रक्षा मंत्रालय का ₹5000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, मिनीरत्न कंपनी के शेयर बने रॉकेट
शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा
Easy Trip Planners ने अपने निवेशकों को समय-समय पर बोनस शेयर देकर पुरस्कृत किया है और अब तक तीन बार बोनस इश्यू कर चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे, यानी प्रत्येक एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर दिया गया। इसके बाद नवंबर 2022 में कंपनी ने 3:1 के अनुपात में बोनस की घोषणा की। इस इश्यू के तहत निवेशकों को हर एक शेयर पर तीन बोनस शेयर मिले, जिससे उनके शेयरों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अपना ताजा बोनस नवंबर 2024 में दिया, जब फिर से 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए गए। लगातार बोनस इश्यू के जरिए कंपनी ने अपने शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है और निवेशकों को लंबी अवधि में अतिरिक्त वैल्यू देने की कोशिश की है।
Easy Trip Planners अपने शेयरों का स्प्लिट भी कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 2 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को विभाजित कर 1-1 रुपये फेस वैल्यू के दो शेयरों में बदल दिया था। मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को कंपनी का मार्केट कैप 3,455 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 47.72 फीसदी रही, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 52.28 फीसदी दर्ज की गई।
Also Read: स्मृति मंधाना ने बीबीसी सम्मान मिलने के बाद अपनी खास प्रतिक्रिया दी


[…] […]