दिल्ली ब्लास्ट: फरीदाबाद मॉड्यूल में पकड़ी गई शाहीन के भाई परवेज अंसारी को यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया. शुरुआती पूछताछ और जांच में सामने आया कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद से सीधे जुड़े थे और उसकी कार का इस्तेमाल हथियार और संदिग्धों को लाने-ले जाने के लिए किया गया. जांच में सहारनपुर और कैसरबाग कनेक्शन की भी पुष्टि हो रही है.
Also Read : प्रियंका गांधी ने CEC को चेतावनी दी कहा- ज्ञानेश कुमार आसानी से रिटायर नहीं होंगे
दिल्ली : जांच में जैश-ए-मोहम्मद का कनेक्शन आया सामने
एटीएस और कश्मीर पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थी. पुलवामा के हैंडलर के जरिए उसे फरीदाबाद मॉड्यूल से जोड़ा गया था. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि शाहीन JEM के कई बड़े लोगों से संपर्क में आई और रैडिकलाइज हुई. यूपी एटीएस ने डॉक्टर शाहीन अंसारी के भाई परवेज अंसारी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ अभी जारी है. यह जानकारी गोपनीय रखी गई है कि परवेज को कहां से हिरासत में लिया गया.
Also Read : PM Kisan 21st Installment: किसानों को चिंता न करें राशि इस तारीख तक आ सकती है
एटीएस कर रही विस्तृत जांच
यूपी एटीएस अब शाहीन और परवेज अंसारी के नेटवर्क को और गहराई से खंगाल रही है. जांच का लक्ष्य यह पता लगाना है कि फरीदाबाद मॉड्यूल और जैश-ए-मोहम्मद के बीच किस प्रकार का संबंध था और किन गतिविधियों में उनकी संलिप्तता रही. फरीदाबाद से डॉक्टर शाहीन पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है. शाहीन अंसारी जैश की महिला विंग, जमात उल मोमिनात के लिए नेटवर्क खड़ा करने में जुटी थी. जांच में उसके कार और संपर्कों का विश्लेषण किया जा रहा है. शाहीन की कार का इस्तेमाल कई बार हथियार और संदिग्धों को लाने-ले जाने के लिए किया गया. एटीएस कैसरबाग से मिले हार्डड्राइव की जानकारी को क्रॉस-वेरीफाई कर रही है और सहारनपुर कनेक्शन पर भी पूछताछ चल रही है.
Also Read : नोएडा निठारी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को बरी किया दोष रद्द

