स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में चल रहे प्रेमानंद जी महाराज से हाल ही में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने वृंदावन में मुलाकात की। उन्होंने संत की सेहत का हाल जाना और आशीर्वाद लिया। बीमारी के चलते प्रेमानंद जी ने अपनी पद यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी है, जिससे कई भक्त उनसे मिलने पहुंचे, जिनमें एल्विश भी शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी ने एल्विश को जप की महत्ता बताई और कहा कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं, लेकिन ईश्वर की कृपा से वे अभी भी लोगों से मिल पा रहे हैं। संत की यह बात सुनकर एल्विश भावुक हो गए।
एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी से लिया राधा नाम जप का संकल्प
एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी के कहने पर रोजाना 10,000 बार ‘राधा’ नाम जप करने का संकल्प लिया। प्रेमानंद जी ने उन्हें कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि जीवन बेहतर होगा।उन्होंने बताया कि अच्छे कर्मों के साथ नाम जप से सफलता और बढ़ती है। एल्विश का यह निर्णय लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है।
Also Read: नियंत्रण की कुंजी बनी नोबेल विजेता खोज

