• Tue. Nov 3rd, 2026

Ghaziabad : पत्रकार रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, यूपी प्रशासन ने दिया ये जवाब

कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस जी न्यूज के एंकर और पत्रकार रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले स्थित इंदिरापुरम पहुंच गई है। मुश्किलों में खुद को घिरा देख एंकर ने योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। रोहित के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप है। उन पर छत्तीसगढ़ में केस भी दर्ज है। रोहित रंजन ने ट्वीट कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ से मदद मांगी है।

पत्रकार रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है। रोहित ने यह ट्वीट यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है।वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित किया जाता है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको वास्तव में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए।

Share With Your Friends If you Loved it!