ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव और अधिक बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर और भी घातक हमले शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अब तक ईरान ने अमेरिका के किसी भी सैन्य अड्डे को निशाना नहीं बनाया है। लेकिन israel पर उसका हमला पहले से कहीं ज्यादा तीव्र हो गया है। इस बीच, ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद आयतुल्ला खामेनेई का पहला बयान भी सामने आया है।
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा है कि जायोनी दुश्मन ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। बहुत बड़ा अपराध किया है। खामेनेई के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा गया है कि इजरायल को सजा मिलनी ही चाहिए। उसे सजा मिल भी रही है।
ईरान का पलटवार: खुर्रमशहर-4 मिसाइल से israel पर भीषण हमला
हालांकि, खामेनेई ने अपनी पोस्ट में अमेरिका का जिक्र नहीं किया है। ऐसी खबरें भी हैं कि ईरान अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हुए अटैक के बाद खामेनेई ने अभी सीधे तौर पर इजरयाल को चेतावनी दी है। ईरान ने इजरायल पर हमले तेज कर अपनी सबसे बड़ी मिसाइल से अटैक किया है। ईरान ने इजरायल के शहरों पर खुर्रमशहर-4 मिसाइलें दागी हैं। खुर्रमशहर ईरान की सबसे घालत और दूर तक मार करने वाली मिसाइल है।
खुर्रमशहर-4 को खैबर मिसाइल भी कहते हैं। इसकी रेंज 2,000 किलोमीटर है। ये अपने साथ 1,500 किलोग्राम के वारहेड ले जा सकती है। ईरान ने पिछले 24 घंटे में इजरायल पर 40 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। ईरान के हमलों ने इजरायल के हाइफा तेल अवीव समेत कई शहरों में जमकर तबाही मचाई है। 86 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान की मिसाइलें इजरायल के कई शॉपिंग सेंटर, रिहायशी इलाकों के अलावा मिलिट्री टारगेट्स पर भी गिरी हैं।


[…] […]
[…] […]