• Sat. Oct 31st, 2026
    व्हाइट

    शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए। जैसे ही गोलियों की आवाज आई, सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस को सुरक्षा घेरे में लेकर बाहर निकाला। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए मेजों और कुर्सियों के नीचे छिप गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा था।

    Also Read: ट्रंप थे हमलावर का टारगेट, संदिग्ध इंजीनियर

    व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी से हड़कंप, ट्रंप सुरक्षित बाहर निकले

    रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी शीर्ष नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रंप ने बाद में ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस घटना को “काफी रोमांचक शाम” बताया और सीक्रेट सर्विस व कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और कार्यक्रम जारी रहना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की लॉबी से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। होटल के बाहर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजने लगे और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

    घटना के समय कई पत्रकार और मशहूर हस्तियां भी वहां मौजूद थीं। एएनआई रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने मौके का वीडियो साझा किया, जिसमें लोग छिपते और भागते नजर आए। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल जीनिन पिरो ने भी बताया कि गोलियों की आवाज के बाद उन्हें तुरंत बैंक्वेट हॉल से बाहर निकाला गया और पूरे होटल की सुरक्षा सीक्रेट सर्विस ने संभाल ली।

    Also Read: बंगाल चुनाव: नेताओं से ज्यादा प्रभावशाली बने रणनीतिक संगठन

    Share With Your Friends If you Loved it!