आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस महाकाव्य पर फिल्म बनाना उनके लिए बेहद बड़ी जिम्मेदारी है और वे इसमें किसी भी तरह की गलती नहीं कर सकते। आमिर के अनुसार, यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था से गहराई से जुड़ा विषय है।
आमिर खान ने बताया कि वे इस फिल्म को जल्दबाजी में नहीं बनाना चाहते। उन्होंने साफ कहा कि अगर महाभारत पर सही तरीके से काम नहीं किया गया, तो यह दर्शकों को निराश कर सकती है, और वे ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते। इसी वजह से उन्होंने अब तक यह तय नहीं किया है कि वे इस प्रोजेक्ट को कब और कैसे आगे बढ़ाएंगे।
एक्टर ने कहा कि महाभारत भारतीय समाज की जड़ों में बसी हुई है। उनका मानना है कि शायद ही कोई ऐसा भारतीय होगा जिसने भगवद्गीता के बारे में न सुना हो, चाहे वह किताबों से हो या दादी-नानी की कहानियों से। ऐसे में इतनी गहरी और भावनात्मक कहानी को पर्दे पर लाना एक बड़ी चुनौती है।
Also Read:ठाणे से लापता तीन नाबालिग लड़कियां, तलाश में महाराष्ट्र पुलिस लखनऊ पहुंची
महाभारत पर फिल्म बनाने को आमिर खान ने बताया बड़ी जिम्मेदारी, जल्दबाजी और दर्शकों को निराश करने से है डर
आमिर खान ने यह भी कहा कि महाभारत को कोई भी इंसान निराश नहीं कर सकता, लेकिन इंसान अपनी गलतियों से इसे गलत तरीके से पेश कर सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वे कभी इस फिल्म को बनाते हैं, तो वह चाहते हैं कि हर भारतीय को उस पर गर्व महसूस हो, न कि निराशा।
हॉलीवुड फिल्मों का जिक्र करते हुए आमिर ने कहा कि बीते वर्षों में लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और अवतार जैसी भव्य और प्रभावशाली फिल्में बनी हैं। दुनिया ने देखा है कि बड़े स्तर पर कहानी कहने का क्या असर हो सकता है। ऐसे में महाभारत जैसी महान कथा को उसी स्तर की ईमानदारी, रिसर्च और सम्मान के साथ पेश करना बेहद जरूरी है।


[…] […]