• Thu. Oct 1st, 2026

    चंदौली: गांव की महिलाओं को पहली बार कराया गया वाराणसी भ्रमण, पुलिस ने पूरी की इच्छा

    चंदौली

    चंदौली के थाना नौगढ़ क्षेत्र के पंडी गांव में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं से उनकी जीवनशैली और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

    Also Read : दिल्ली ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन महंगा पड़ा, रॉन्ग साइड चालान में 98% इजाफा, LG ने की समीक्षा

    चंदौली: पंडी गांव की महिलाओं को कराया वाराणसी भ्रमण

    संवाद के दौरान लगभग 40–50 महिलाओं ने बताया कि उन्होंने आज तक कभी शहर नहीं देखा है। महिलाओं ने वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन की इच्छा भी व्यक्त की। इस पर पुलिस ने उन्हें शहर भ्रमण कराने का निर्णय लिया। इसके बाद 29 जून 2026 को चंदौली पुलिस ने 40 महिलाओं और 10 पुरुषों को बस से वाराणसी ले जाकर विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी शक्तिपीठ, दुर्गा मंदिर और संकटमोचन मंदिर के दर्शन शामिल रहे।

    भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को शहरी जीवन का अनुभव देने के लिए उन्हें वाराणसी के एक मॉल और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ले जाया गया। पुलिस ने इस कार्यक्रम के दौरान भोजन और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता बढ़ाना था। इस अनुभव से ग्रामीणों ने खुशी जताई और पहली बार शहर व धार्मिक स्थलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

    Also Read : भारत और अफगानिस्तान के दबाव में पाकिस्तान की बढ़ीं मुश्किलें

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “चंदौली: गांव की महिलाओं को पहली बार कराया गया वाराणसी भ्रमण, पुलिस ने पूरी की इच्छा”

    Comments are closed.