चीन, म्यांमार और थाईलैंड ने म्यावद्दी में इमारतें ढहाईं, सैकड़ों को डिपोर्ट किया
चीन, म्यांमार और थाईलैंड की एजेंसियों ने साइबर फ्रॉड, जुआ और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान म्यांमार के म्यावद्दी क्षेत्र के पार्क और याताई न्यू सिटी इलाके में कुल 454 इमारतें ध्वस्त कर दी गईं। यह इलाका भारत के झारखंड के जामताड़ा की तरह साइबर ठगी का हब माना जाता था। तीनों देशों ने अवैध ठिकानों पर छापेमारी की और वहां चल रही आपराधिक गतिविधियां पकड़ीं। ये स्थान चीन, म्यांमार और थाईलैंड के नागरिकों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी, जुआ और टेलीकॉम फ्रॉड में उपयोग किए जा रहे थे। इस कार्रवाई में कुल 952 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चीन भेजा गया और वहां के नियमों के अनुसार प्रत्यर्पित किया गया।
चीन ने पड़ोसी देश के ‘जामताड़ा’ इलाके पर हमला कर 454 इमारतें ढहाईं, सैकड़ों को डिपोर्ट किया
ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने म्यावद्दी इलाके में फ्रॉड फैलाने वाले स्थानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक कार्रवाई की। इसे टेलीकॉम और ऑनलाइन धोखाधड़ी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने की साझा चुनौती माना गया। चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार अभियान म्यांमार–थाईलैंड सीमा के पास कई स्थानों पर योजना बनाकर किया गया। इसमें के के पार्क, याताई न्यू सिटी और अन्य धोखाधड़ी केंद्र शामिल थे। बताया गया है कि धोखाधड़ी और जुआ गिरोह वहां लंबे समय से सक्रिय थे। चीन, म्यांमार और थाईलैंड ने पहले ही टेलीकॉम और ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ समन्वय तंत्र स्थापित किया था।
Also Read:जयपुर में मस्जिद के बाहर रेलिंग हटाने को लेकर हंगामा, भीड़ के पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल


[…] […]