• Fri. Nov 6th, 2026
विजिलेंस

ओडिशा के संबलपुर जिले में विजिलेंस टीम ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की। वह अधिकारियों से बचने के लिए पास के एक तालाब में कूद गया। हालांकि, विजिलेंस टीम ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। टीम के एक अधिकारी ने तालाब में छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया।

Also Read : श्रीनगर के बेमिना में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; 2 लोगों की मौत

विजिलेंस टीम ने ऐसे बिछाया जाल

आरोपी की पहचान सुजीत कुमार महांता के रूप में हुई है। वह संबलपुर जिले के महुलपाली पुलिस थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक, वह एक मामले की जांच कर रहा था। उसने शिकायतकर्ता से मामले को निपटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले 10 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को बुधवार शाम थाने के बाहर एक सुनसान जगह पर पैसे लेकर बुलाया

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की जानकारी विजिलेंस विभाग को दे दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही SI ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, वहां मौजूद विजिलेंस अधिकारियों को देखकर वह घबरा गया। उसने तुरंत मौके से भागने की कोशिश की। आरोपी सड़क से भागते हुए पास के तालाब में कूद गया, लेकिन विजिलेंस टीम ने उसका पीछा जारी रखा।

Also Read : करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 140 गुना अधिक संपत्ति बरामद

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

विजिलेंस टीम के एक अधिकारी ने भी तालाब में छलांग लगा दी। वह तैरकर आरोपी के पास पहुंचा और उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी 10 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने आरोपी की संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान अधिकारियों को थाने के परिसर में बने आरोपी के रेस्ट रूम से 1 लाख 55 हजार 700 रुपये नकद मिले।

विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी के रेस्ट रूम में रखे कई लिफाफों से यह नकदी बरामद की। अब विभाग इस रकम के स्रोत और आरोपी की अन्य संपत्तियों की जांच कर रहा है। इस मामले में संबलपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में केस नंबर 21/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सुजीत कुमार महांता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल विजिलेंस विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है।

Also Read : श्रीनगर के बेमिना में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; 2 लोगों की मौत

Share With Your Friends If you Loved it!

By tina

2 thoughts on “रिश्वत लेकर भागा SI, तालाब में कूदा तो विजिलेंस ने भी लगाई छलांग; लाखों बरामद”
  1. […] रखा था। यह बरामदगी फॉरवर्ड ऑपरेटिंगhttps://www.orderofindia.com/crime/odisha-vigilance-arrests-si-taking-bribe-jumps-into-pond-cash-rec… बेस (FOB) तडापाला से करीब 1.5 किलोमीटर […]

Comments are closed.