बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इसने पहले ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है। इस उपलब्धि के पीछे सैकड़ों महिलाओं की शानदार लावणी प्रस्तुति रही। फिल्म की टीम को इस रिकॉर्ड के लिए सम्मानित भी किया गया है।
Also Read : भारत ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का पैकेज दिया, IIT कैंपस भी बनेगा
4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है फिल्म
दरअसल, पुणे की जील यूनिवर्सिटी में फिल्म ‘ईठा’ का प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर और फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर शामिल हुए। यहां पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ ‘जी जी रे जी’ गाने का हुक स्टेप किया। सभी महिलाओं ने करीब एक मिनट तक शानदार लावणी प्रस्तुति दी। इस सामूहिक डांस परफॉर्मेंस ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
इस खास मौके पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में नए रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद अधिकारियों ने मैडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स महाराष्ट्र को सम्मानित किया। श्रद्धा कपूर, लक्ष्मण उतेकर और फिल्म की टीम को सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। श्रद्धा ने प्रतिभागियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके उत्साह को भी बढ़ाया।
Also Read : भारतीय सेना की नई एडवाइजरी: Facebook समेत 87 ऐप्स पर बैन
पुणे में सैकड़ों महिलाओं ने किया लावणी डांस, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने एमराल्ड ग्रीन रंग की साड़ी के साथ पारंपरिक जूलरी और कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी। अभिनेत्री ने मंच पर पहुंचकर अपने गाने ‘जी जी रे जी’ के हुक स्टेप भी किए। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म के पहले गाने को 17 नवंबर को रिलीज किया गया था और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ जाधव और जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के गाने के लिए श्रद्धा ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने रिहर्सल के दौरान भारी घुंघरू पहनकर लावणी का अभ्यास किया, जिससे उनके पैरों में सूजन और मांसपेशियों में चोट भी आई थी।
Also Read : भारत ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का पैकेज दिया, IIT कैंपस भी बनेगा
