• Fri. Oct 23rd, 2026

    Yogi Adityanath ने फाजिलनगर का नाम बदलने का ऐलान किया, बोले- यूपी से मच्छर और माफिया खत्म

    Yogi

    Yogi Adityanath ने कुशीनगर दौरे के दौरान फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक की मांग स्वीकार करते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा।

    Also Read: महायुती १७ पैकी १७ जागा जिंकेल : बावनकुळे

    Yogi Adityanath: फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान

    मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए पुराने समय की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पहले दंगे होते थे और आम लोग भय में रहते। न्याय मांगने वालों को जेल भेजा जाता था जबकि अपराधी, माफिया खुलेआम प्रभाव दिखाते थे। सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश से माफिया और इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर समस्याओं पर नियंत्रण हुआ। उन्होंने कहा कि मच्छर बीमारियां फैलाते थे जबकि माफिया बेरोजगारी और भय का वातावरण पैदा करते थे। सरकार ने दोनों चुनौतियों को खत्म कर जनता को राहत देने का काम किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुशीनगर में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी। किसान आर्थिक संकट झेल रहे थे और आम जनता अपराधियों के डर में जीवन बिताती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 424 करोड़ रुपये की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है और कृषि विश्वविद्यालय भी प्रारंभ होगा। सरकार ने हजारों गरीब परिवारों को आवास और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

    Also Read: MK1 का सफल परीक्षण, भारत की रक्षा शक्ति हुई मजबूत

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “Yogi Adityanath ने फाजिलनगर का नाम बदलने का ऐलान किया, बोले- यूपी से मच्छर और माफिया खत्म”

    Comments are closed.