• Mon. Nov 2nd, 2026

पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में एक्शन, यूपी के दो विधायकों समेत 18 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

UP paper leak

उत्तर प्रदेश: बीते लंबे समय से पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा रहा है। अब कोर्ट की ओर से पेपर लीक के एक मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने सुभासपा विधायक बेदी राम व निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे समेत कई अन्य आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश पारित किया है।

Also Read: तलाक के बाद मुस्लिम महिला मांग सकती है गुजारा भत्ता: सुप्रीम कोर्ट

पेपर लीक मामले में विधायकों समेत 18 आरोपियों पर गैर जमानती वारंट जारी

पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में न्यायाधीश की ओर विधायक बेदी राम, विधायक विपुल दुबे समेत 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। आपको बता दें कि सुभासपा के बेदी राम गाजीपुर के जखनिया और निषाद पार्टी के विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। 

Also Read: उन्नाव में डबलडेकर बस कंटेनर से टकराई, 18 लोगों की मौत

साल 2006 का है मामला

विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने सभी आरोपियों के खिलाफ 2006 के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही न्यायालय की ओर से इंस्पेक्टर कृष्णानगर को 26 जुलाई को सभी आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

Also Read: PM Modi, First Indian PM To Visit Austria In 41 Years

आरोपी विधायकों और अन्य पर गैर जमानती वारंट जारी

इससे पहले मामले में कोर्ट ने आरोपी विधायक बेदी राम, दीनदयाल, शिव बहादुर सिंह, संजय श्रीवास्तव और अवधेश सिंह के दाखिल हाजिरी माफी के प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए बड़ा झटका दिया था। इसके बाद कोर्ट ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पहले से गैर हाजिर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

Also Read: Sunil Gavaskar: Celebrating Legacy of Cricket Icon on 75th Birthday

Share With Your Friends If you Loved it!
2 thoughts on “पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में एक्शन, यूपी के दो विधायकों समेत 18 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी”
  1. Nice blog here Also your site loads up fast What host are you using Can I get your affiliate link to your host I wish my web site loaded up as quickly as yours lol

Comments are closed.