• May 18, 2024

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला ल्यूसिल रैंडन का 118 की उम्र में हुआ निधन

Lucile Randon Nun

सबसे उम्रदराज़ महिला ल्यूसिल रैंडन का मंगलवार को 118 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 70 से अधिक वर्षों से टूलॉन, फ्रांस में रह रही थीं और एक नन के रूप में अपने काम के लिए व्यापक रूप से जानी और सम्मानित थीं। रैंडन के प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने बताया, मंगलवार रात दो बजे उनका निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वालों को बहुत दुख पहुंचा। हालांकि, रैंडन की यही इच्छा थी कि वह अपने प्यारे भाई से मिलें। उनके लिए यह आजादी है।

Lucile Randon

टूलॉन के मेयर ह्यूबर्ट फाल्को ने ट्विटर पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, आज रात दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया। बहुत दुख और पीड़ा है। 

पिछले साल 119 साल के केन तनाका की हुई थी मृत्यु 

Kane Tanaka
Businessperson
Kane Tanaka

पिछले साल दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वह 119 साल के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गईं थीं। उन्हें, सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1904 में फ्रांसीसी शहर एल्स में हुआ था। रैंडन जब 19 साल की थी तब वह कैथोलिक बन गईं थीं। इसके आठ साल बाद वह नन बन गईं थीं। 

Share With Your Friends If you Loved it!