• Sat. Apr 25th, 2026

    महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का दावा

    महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने एक हैरान करने वाला दावा किया है।

    कोल्हापुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रोजाना सिर्फ 2 घंटे सोते हैं|

    जबकि 22 घंटे काम करते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि पीएम अब एक प्रयोग कर रहे हैं|

    ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े और वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सकें।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कह रहे थे।

    महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम अपना एक भी मिनट बर्बाद नहीं करते हैं|

    और अब वे यह कोशिश कर रहे हैं कि अपनी नींद को हमेशा के लिए रोक सके और देश के लिए 24 घंटे जागकर काम कर सकें।

    चंद्रकांत पाटिल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं|

    और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं की पूरी जानकारी रखते हैं।

    एक इंटरव्यू में पीएम ने कहा था-सिर्फ चार घंटे सोता हूं| साल 2019 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को दिए एक एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि वे सिर्फ 4 घंटे ही सोते हैं। ऐसे में पाटिल के दावे को भाजपा के लोग सही बता रहे हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!