• Fri. Apr 24th, 2026

    रिजिजू की चेतावनी: संसद में मर्यादा रखें, पाकिस्तान जैसी बातें न करें

    Kiran Rijiju

    आज लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया कि वे सदन में मर्यादा बनाए रखें और अपनी बात सोच-समझकर रखें। उन्होंने कहा कि विपक्ष को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिन्हें पाकिस्तान अपने पक्ष में इस्तेमाल कर सके।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    राष्ट्रीय हित से समझौता न हो, विपक्ष जिम्मेदारी से बोले: रिजिजू

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर होने वाली चर्चा से पहले विपक्ष, खासकर कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि वे ऐसे बयान देने से बचें जो देश के हितों को नुकसान पहुंचा सकते हैं या पाकिस्तान जैसे विरोधी देश के लिए उपयोगी साबित हों। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना की प्रतिष्ठा बनाए रखनी चाहिए और विपक्ष को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके किसी भी बयान का इस्तेमाल भारत विरोधी ताकतों द्वारा न किया जाए।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी छुपाने का आरोप, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

    भाजपा ने चिदंबरम के इस बयान को पाकिस्तान समर्थक रवैया बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बार-बार भारत विरोधियों का पक्ष लेती है और पाकिस्तान को बचाने की कोशिश करती है। इसके अलावा चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान को लेकर भी सरकार पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जैसे ब्रिटेन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रोज अपने नुकसान सार्वजनिक किए थे, वैसे ही भारत को भी पारदर्शिता बरतनी चाहिए, लेकिन सरकार सब कुछ छिपा रही है।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!