एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने बड़ा फैसला लिया। टीम के खिलाड़ी पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद नकवी ट्रॉफी को सीधे अपने होटल रूम में लेकर चले गए।बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई इस पूरे मामले को गंभीरता से लेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष नकवी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने जीत का जश्न पूरे जोश और उत्साह से मनाया।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
भारतीय खिलाड़ियों ने एआई ट्रॉफी से उड़ाया मजाक
ट्रॉफी हाथ में न मिलने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न फीका नहीं होने दिया। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एआई से बनाई गई ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों ने तुरंत वायरल होकर फैन्स के बीच हलचल मचा दी।सूर्यकुमार यादव ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा—”जब मैच खत्म होता है तो अंत में चैंपियन को याद किया जाता है, न कि ट्रॉफी की फोटो को।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके करियर में यह पहली बार हुआ जब विजेता टीम को असली ट्रॉफी उठाने से रोका गया।भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “ट्रॉफी न मिलना जरूर दुखद है, लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम है। सभी 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरी यादों की असली उपलब्धि हैं।

