भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पांच मैचों की इस सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए। इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी शुरुआत में कुछ खास नहीं कर पाई। बेन डकेट (23) और जैक क्रॉली (18) दोनों एक ही ओवर में आउट हो गए। 14वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं Joe Root ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाकर नाबाद रहते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाला और दूसरे दिन शतक पूरा करने के करीब हैं।
Also Read : मूसलाधार बारिश का कहर: नदियां उफान पर, गांव जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
ओली पोप ने क्रीज पर जमने की कोशिश की लेकिन अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। इसके कुछ देर बाद ही हैरी ब्रूक भी 11 रन बनाकर बुमराह का शिकार बन गए। यहां से जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और 5वें विकेट के लिए शानदार 79 रनों की साझेदारी की।
Also Read : राजस्थान: चुरू में वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
Joe Root शतक के एक कदम दूर, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौका
दिन का खेल खत्म होने से पहले जो रूट के पास अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ने का शानदार मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। अब उन्हें अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए दूसरे दिन का इंतजार करना होगा। रूट दूसरे दिन एक रन लेते ही अपना सैकड़ा पूरा कर लेंगे। फिलहाल वह 99 रन बनाकर नाबाद हैं।
जो रूट के नाम 156 टेस्ट मैचों की 284 पारियों में 36 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं। एक रन अपने खाते में जोड़ते ही रूट टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक अपने नाम कर लेंगे और स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल रूट और स्टीव स्मिथ 36-36 शतक के साथ बराबरी पर हैं।

