• Fri. Apr 24th, 2026

    नेताओं के लिए 75 साल रिटायरमेंट की उम्र होनी चाहिए: मोहन भागवत

    Modi

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर दोहराया कि नेताओं को 75 वर्ष की आयु के बाद खुद को सेवानिवृत्त कर देना चाहिए। नागपुर के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब कोई आपको 75वें जन्मदिन पर बधाई देता है, तो उसका आशय यह होता है कि अब आपको थम जाना चाहिए और दूसरों को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।

    Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई

    पिंगले की दूरदर्शिता और सादगी को भागवत ने किया याद

    संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह बात उस कार्यक्रम में कही, जहां मोरोपंत पिंगले की याद में एक पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होंने आपातकाल (1975) के बाद के राजनीतिक परिवर्तनों के दौरान पिंगले की दूरदर्शिता का उल्लेख किया। भागवत ने बताया कि जब चुनावों की बात चल रही थी, तब पिंगले ने कहा था कि यदि सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं, तो वे लगभग 276 सीटें जीत सकते हैंऔर नतीजे भी ठीक इतने ही आए। बावजूद इसके, चुनाव परिणामों के समय पिंगले ने खुद को चर्चा से दूर रखा। वे कभी अपनी उपलब्धियों की बात नहीं करते थे, मुस्कुराकर विषय बदल देते थे और किसी भी सम्मान समारोह में शामिल होने से बचते थे।

    Also Read : नागपुर सहित विदर्भ में मूसलाधार बारिश शुरू, गड़चिरोली में दो, गोंदिया में एक की मौत; 280 घरों को हुआ नुकसान

    मोदी के 75 पार होने से पहले भागवत की टिप्पणी बनी बहस का मुद्दा

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल सितंबर में 75 वर्ष के होने जा रहे हैं, ऐसे में मोहन भागवत के बयान ने नई बहस को जन्म दे दिया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने इसे मोदी के लिए संघ प्रमुख का संकेत बताया है। हालांकि, पांच साल पहले भागवत ने 75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट की बात करते हुए मोदी को इससे अलग यानी अपवाद बताया था।

    Also Read : Gopal Khemka: गोपाल खेमका हत्याकांड के दूसरे आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने मार गिराया

    Share With Your Friends If you Loved it!